निज़ामाबाद: निजामाबाद का ऐतिहासिक मेला कल 21 अक्टूबर को, तैयारियां जोरों पर; सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस जुटी
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद का ऐतिहासिक मेला कल 21 अक्टूबर को आयोजित होगा मेले को लेकर कस्बे में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं मंगलवार को शाम पांच बजे तक कस्बे में आधा दर्जन से अधिक पंडाल बनाए जा चुके थे इन पंडालों में कलाकारों द्वारा सजावट का कार्य किया जा रहा था वहीं, मेले को लेकर बाजार में भी रौनक बढ़ने लगी है ।