सिमडेगा: नगर भवन में जेएसएलपीएस के द्वारा पांचवी वार्षिक आमसभा का किया गया आयोजन, डीडीसी हुए शामिल
सिमडेगा नगर भवन में सोमवार को दिन के 1:00 बजे जेएसएलपीएस की ओर से पांचवी वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिमडेगा डीडीसी एवं जिला कृषि पदाधिकारी शामिल हुए जहां पर उनका स्वागत किया गया। मौके पर महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य एवं सरकार के माध्यम से मिलने वाली योजनाओं के बारे में बताया, इस दौरान एक वर्ष की लेखा-जोखा की प्रस्तुति की गई।