सिमडेगा: सिमडेगा शहर में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने कई लोगों पर पथराव कर किया घायल, मजदूर नेता ने प्रशासन को किया सुपुर्द
सिमडेगा शहर में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला द्वारा कई लोगों के ऊपर पथराव कर उन्हें घायल कर दिया, इसके अलावा कई वाहनों के शीशा तोड़ दिए। इधर सोमवार की सुबह 6:00 मजदूर नेता राजेश सिंह ने समर्थकों के साथ उक्त महिला को पड़कर प्रशासन को सुपुर्द किया, साथ उन्होंने आग्रह किया है कि उसे रांची रिम्पास भेजा जाए ताकि उसका इलाज हो सके।