सिमडेगा: आनंद भवन में जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की हुई बैठक
सिमडेगा आनंद भवन में सोमवार को दिन के 12:30 बजे जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिमडेगा जिले के सभी पूजा पंडाल के अध्यक्ष सचिव सहित अन्य उपस्थित रहे ,जहां पर जिले में दुर्गा पूजा को एकरूपता देने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न हेतु चर्चा किया गया।