सिमडेगा: ठेठईटांगर से किनकेल तक बनी सड़क में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय के समीप दिया धरना
ठेठईटांगर से बोलबा होते हुए किनकेल तक बने सड़क निर्माण में ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिलने पर सोमवार को दिन के 12:00 सिमडेगा एसडीओ कार्यालय के समीप एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। मौके पर जीप सदस्य अजय एक्का ने कहा कि पहले भूमि अधिग्रहण कर मुआवजा देनी चाहिए था, लेकिन सरकार ने नहीं दिया इसको लेकर धरना दिया जा रहा है और मुआवजा की मांग की जा रही है।