सादाबाद: जलेसर रोड पर दलदल में फंसे ऊंट को जीव रक्षकौ ने निकालकर उपचार के लिए बरसाना भेजा
जलेसर रोड पर एक ऊंट दलदल में फंस गया था और उसकी मुश्किल बढ़ती जा रही थी। सूचना पर जीवसेवक दिव्यांश शर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने ऊंट को काफी मशक्कत बाहर निकाल लिया। बाहर आने के बाद उसकी हालत को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद ऊंट को विशेष उपचार के लिए 'अलीशा जीव आश्रय' की एंबुलेंस से बरसाना भेजा गया है।