मुकुंदीपुरा के तालाब से 15 दिन बाद पकड़ा गया मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
आगरा के बाह क्षेत्र स्थित मुकुंदीपुरा गांव के तालाब से वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाकर एक मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। करीब 15 दिन पहले रात के समय तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ था।
सूचना के बाद से वन विभाग की टीम लगातार स्थिति की निगरानी कर रही थी। गुरुवार को चलाए गए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
#BahAgra #CrocodileRescue #AgraNews #UPForestDepartment #Mukundipura #WildlifeRescue #UPNews #BreakingNews
Agra, Agra | Sep 10, 2026