नौगावां सादात: नौगावां सादात क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा में बिजली विभाग ने चलाया डोर-टू-डोर चेकिंग अभियान
नौगावां सादात क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा में बिजली विभाग की टीम ने डोर-टू-डोर मीटर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने घर-घर पहुंचकर बिजली मीटरों की जांच की और बकाया बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं से अनुरोध किया। विभागीय टीम ने उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक किया। साथ ही बकाया भुगतान जल्द जमा कराने की अपील की।