कोल: छत्तीसगढ़ में तैनात अलीगढ़ निवासी फौजी ने भाजपा विधायक जयवीर सिंह और उनके साथी पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप
Koil, Aligarh | Jul 29, 2025 आपको बता दें दरअसल पूरा मामला जनपद अलीगढ़ के जवां क्षेत्र के कस्तली पला गांव का है जहां कस्तली पला निवासी फौजी शीलेन्द्र कुमार शर्मा ने जो की इस समय छत्तीसगढ़ में तैनात हैं एक बार फिर से वायरल वीडियो के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। फौजी का आरोप है कि भाजपा विधायक जयवीर सिंह और उनके साथी उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।