कोल: जमालपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पेंटर की हुई मौत, परिजनों ने लगाया आरोप, पुलिस ने शव भेजा PM
Koil, Aligarh | Jul 29, 2025 अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जमालपुर की है। जहां पर पेंटर की मौत हो गई। मना करने के बाद भी मकान मालिक ने पेंटर को छत पर चढ़ा दिया था।परिजनों ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मकान मालिक ने हाई टेंशन लाइन बंद होने की बात कह कर पेंटर को छत पर चढ़ा दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्ज़े में लेकर शव पोस्टमार्ट हाउस भेज दिया।