कोल: एलमपुर गढ़िया में घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Jul 29, 2025 एलमपुर गढ़िया में घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की है। आरोप है कि आरोपी दबंग महिला के घर के बाहर कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच महिला ने मोबाइल का कैमरा चलाकर कार सवार दबंगों से घर के बाहर शराब पीने का विरोध किया। विरोध करने पर दबंग कार से उतरे और महिला से पहले अभद्रता की और फिर मारपीट कर दी।