कोल: पिसावा में एक ही बिल्डिंग में 3 संस्थानों के संचालन की हुई शिकायत, BSA की जांच में शिकायत सही पाई गई
Koil, Aligarh | Jul 29, 2025 अलीगढ़ के विकासखंड चंडौस थाना पिसावा इलाके के सबलपुर में एक ही बिल्डिंग में तीन संस्थान संचालित होने की शिकायत का मामला सामने आया है। गाँव सबलपुर निवासी कालीचरन शर्मा नामक व्यक्ति द्वारा जिला प्रशासन और राज्यपाल उत्तर प्रदेश से की गई शिकायत में यश ग्लोबल स्कूल की एक ही बिल्डिंग में हाई स्कूल, इंटर, डिग्री कॉलेज संचालित होने की शिकायत की गई है।