सिहोरा: हिरन नदी उफान पर, लोग जान जोखिम में डालकर निकाल रहे लकड़ी
खितौला स्थित हिरन नदी बुधवार शाम 5:00 बजे से उफान पर है। और पुराने पुल को छूने बेकरार है, इसके बावजूद लोग बहती नदी की तेज धारा में लकड़ी निकाल रहे हैं। जिससे कोई भी अनहोनी हो सकती है। लगातार सुबह से हो रही बरसात के कारण हिरन नदी का जलस्तर बढ़ गया है अभी भी वर्षा जारी है परंतु लोग जान जोखिम में डालकर जर्जर पुल के ऊपर खड़े होकर लकड़ी निकाल रहे हैं।