ग्वालियर गिर्द: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिघरा क्षेत्र के सोजना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई।मृतक लालू कुशवाह के भाई कमल सिंह ने अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है।उसका आरोप है कि लालू को कालू कुशवाह और उसके दोस्त ने मारपीट कर उसकी हत्या की है।उसके के शरीर में कई जगह चोटों के निशान है।सोमवार को पुलिस ने लालू की लाश का पोस्टमार्टम कराया है।पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है