चीनोर: नगर के मुख्य बाजार में खुला कुआं, हादसों को दे रहा दावत
नगर चीनौर स्थित बाजार में सड़क से सटा खुला कुआं, ना सुरक्षा जाल और ना ही मजबूत दीवार। जिसके कारण एक बछड़ा भी कुएं में गिर गया। पहले भी हो चुकी है दुर्घटनाएं। आखिर ग्राम पंचायत चीनौर किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रही है। ग्राम पंचायत चीनौर सरपंच से मांगे है कि तत्काल सुरक्षा जाल और मजबूत दीवार लगवाई जाए।