हुज़ूर: ईटखेड़ी थाना पुलिस ने 4 बच्चों की मां की शिकायत पर पति सहित 5 लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की FIR की दर्ज
Huzur, Bhopal | Aug 8, 2024 भोपाल के ईटखेड़ी थाना पुलिस ने चार बच्चों की मां की शिकायत परउसके पति सहित पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की FIR दर्ज की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दस साल पहले उसका विवाह हुआ था। उसके चार बच्चे हैं, शादी के बाद से ही पति दहेज में मनमर्जी की बाईक और बैड नहीं मिलने से नाराज होकर प्रताड़ित करने लगा था। सास, ससुर, देवर और ननद भी तानाकशी करतेथे।