फर्रुखाबाद: गांव भगुआ नगला में दबंग ने मजदूर को पीटकर किया घायल, पुलिस ने जिला अस्पताल लोहिया में कराया मेडिकल परीक्षण
कादरीगेट के गांव भगुआ नगला निवासी 44 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र अशोक को पुलिस ने जिला अस्पताल में तहरीर के आधार पर मेडिकल परीक्षण कराया है। डॉक्टर ने दिनेश का इलाज के बाद मेडिकल परीक्षण किया है। मामले पर घायल दिनेश ने बताया कि सोमवार रात को मजदूरी करके अपने घर जा रहा था तभी आरोप लगाया कि प्रधान के भाई ने बिना बात को लेकर उन्हें रोक लिया। और पीट दिया।