कांके: धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा, सोमवार शाम चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा
Kanke, Ranchi | Nov 10, 2024 धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में रविवार शाम करीब पांच बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि सोमवार शाम चुनाव प्रचार बंद हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे मतदान के लिए मतदाता पर्ची जरूर लेकर जाएं। जिन्हें मतदाता पर्ची नहीं मिली है, उन्हें मतदान केंद्र पर संपर्क कर टोकन लेना चाहिए, ताकि मतदान में उन्हें सुविधा हो सके।