अटरू: मोठपुर के युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से गुस्साए व्यापारियों ने कस्बा बंद रखा
Atru, Baran | Sep 23, 2026 मोठपुर के व्यापारी पुत्र भानु गर्ग की मौत का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को कस्बे में आक्रोश नजर आया। 17 सितंबर की शाम घर से निकले 20 वर्षीय भानु का शव उसी दिन देर रात को अटरू क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात अवस्था में मिला था।शव की शिनाख्त नहीं होने पर अटरू पुलिस की मौजूदगी में 18 सितंबर को शव का दाह संस्कार करा दिया गया।