Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
image
image
image

वीडियो : 11 दिन का अल्टीमेटम, नहीं खुली इटाढ़ी Railway Crossing तो फिर थम जाएगी रेल .. खबर लिंक कमेंट बॉक्स में

Buxar, Buxar | Jul 19, 2026

MORE NEWS

बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 19 जुलाई 2026
बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने, सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।

बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 19 जुलाई 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने, सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।

Buxar, Buxar | Jul 19, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 19 जुलाई 2026

बक्सर में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन

बिहार राज्य बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार जिला बैडमिंटन संघ बक्सर एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन दिनांक 19 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक इंडोर बैडमिंटन हॉल बक्सर में किया जा रहा है। 

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। 

उद्घाटन के उपरांत जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा सकारात्मक सोच का भी विकास करते हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती हैं तथा भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, सहायक समाहर्ता बक्सर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, बक्सर एवं वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान जिला बैडमिंटन संघ, बक्सर के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। श्री उमेश कुमार सिंह, सचिव, जिला बैडमिंटन संघ, बक्सर ने प्रतियोगिता की रूपरेखा, विभिन्न प्रतियोगिता वर्गों तथा आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी। वहीं श्री आशुतोष राय, वाइस सचिव, जिला बैडमिंटन संघ, बक्सर ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आगामी पाँच दिनों तक विभिन्न आयु वर्गों के एकल एवं युगल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 

इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य के उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार करने का अवसर प्राप्त होगा।

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे इंडोर बैडमिंटन हॉल में खेल के प्रति उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। 

जिला खेल कार्यालय, बक्सर एवं जिला बैडमिंटन संघ, बक्सर द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। 

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 23 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 19 जुलाई 2026 बक्सर में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन बिहार राज्य बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार जिला बैडमिंटन संघ बक्सर एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन दिनांक 19 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक इंडोर बैडमिंटन हॉल बक्सर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा सकारात्मक सोच का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती हैं तथा भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, सहायक समाहर्ता बक्सर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, बक्सर एवं वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान जिला बैडमिंटन संघ, बक्सर के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। श्री उमेश कुमार सिंह, सचिव, जिला बैडमिंटन संघ, बक्सर ने प्रतियोगिता की रूपरेखा, विभिन्न प्रतियोगिता वर्गों तथा आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी। वहीं श्री आशुतोष राय, वाइस सचिव, जिला बैडमिंटन संघ, बक्सर ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आगामी पाँच दिनों तक विभिन्न आयु वर्गों के एकल एवं युगल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य के उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार करने का अवसर प्राप्त होगा। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे इंडोर बैडमिंटन हॉल में खेल के प्रति उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। जिला खेल कार्यालय, बक्सर एवं जिला बैडमिंटन संघ, बक्सर द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 23 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jul 19, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 19 जुलाई 2026

"सात निश्चय-3" के तहत हर प्रखण्ड में स्थापित आदर्श विद्यालय*l

माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी जी के कर कमलों द्वारा राज्य भर के कुल 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारम्भ किया गया। 

इसी क्रम में आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एमपी हाई स्कूल बक्सर के प्रांगण में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज की गई। 

इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर , जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। विभिन्न प्रखंडों से माननीय विधायक महोदय ,वरीय पदाधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति भी दर्ज की गई।

बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार के महत्वाकांक्षी "सात निश्चय-3" के अंतर्गत "उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य" नीति के तहत राज्य के सभी जिला स्कूलों तथा प्रत्येक प्रखण्ड में एक-एक सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) की स्थापना की गई है। 

बक्सर में 11 ऐसे आदर्श विद्यालय स्थापित किए गए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को नवाचार और आधुनिक संसाधनों से युक्त शिक्षा प्रदान करना है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी शिक्षक नियोजन इन आदर्श विद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के एक बड़े मापदंड और क्षमता विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। विद्यालयों में पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए जहाँ भी शिक्षकों की कमी थी, वहाँ बेहद पारदर्शी तरीके से योग्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति  सुनिश्चित कर दी गई है।

इस योजना के अंतर्गत  सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके तहत मानकों के अनुसार आधुनिक कक्षाएं, स्वच्छ शौचालय, स्मार्ट क्लास, विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग व्यवस्था, पूरी तरह क्रियाशील ICT लैब, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला और समृद्ध पुस्तकालय  का निर्माण किया जा रहा है।

बच्चों का सर्वांगीण विकास और 'जीविका' द्वारा पोशाक विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद, सह-शैक्षणिक गतिविधियों को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, एकरूपता और समानता को बढ़ावा देने के लिए राज्य की 'जीविका' दीदियों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए एक विशेष और अलग पोशाक तैयार करवाकर वितरित करने की भी अनूठी व्यवस्था की गई है।

सरकार का मानना है कि यह दूरदर्शी योजना न केवल राज्य के सरकारी स्कूलों की सूरत बदलेगी, बल्कि बिहार के विद्यार्थियों को देश और दुनिया के स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सक्षम बनाएगी।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 19 जुलाई 2026 "सात निश्चय-3" के तहत हर प्रखण्ड में स्थापित आदर्श विद्यालय*l माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी जी के कर कमलों द्वारा राज्य भर के कुल 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारम्भ किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एमपी हाई स्कूल बक्सर के प्रांगण में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज की गई। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर , जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। विभिन्न प्रखंडों से माननीय विधायक महोदय ,वरीय पदाधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति भी दर्ज की गई। बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार के महत्वाकांक्षी "सात निश्चय-3" के अंतर्गत "उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य" नीति के तहत राज्य के सभी जिला स्कूलों तथा प्रत्येक प्रखण्ड में एक-एक सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) की स्थापना की गई है। बक्सर में 11 ऐसे आदर्श विद्यालय स्थापित किए गए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को नवाचार और आधुनिक संसाधनों से युक्त शिक्षा प्रदान करना है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी शिक्षक नियोजन इन आदर्श विद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के एक बड़े मापदंड और क्षमता विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। विद्यालयों में पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए जहाँ भी शिक्षकों की कमी थी, वहाँ बेहद पारदर्शी तरीके से योग्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके तहत मानकों के अनुसार आधुनिक कक्षाएं, स्वच्छ शौचालय, स्मार्ट क्लास, विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग व्यवस्था, पूरी तरह क्रियाशील ICT लैब, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला और समृद्ध पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है। बच्चों का सर्वांगीण विकास और 'जीविका' द्वारा पोशाक विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद, सह-शैक्षणिक गतिविधियों को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, एकरूपता और समानता को बढ़ावा देने के लिए राज्य की 'जीविका' दीदियों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए एक विशेष और अलग पोशाक तैयार करवाकर वितरित करने की भी अनूठी व्यवस्था की गई है। सरकार का मानना है कि यह दूरदर्शी योजना न केवल राज्य के सरकारी स्कूलों की सूरत बदलेगी, बल्कि बिहार के विद्यार्थियों को देश और दुनिया के स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सक्षम बनाएगी। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jul 19, 2026

बक्सर से लंबी दूरी की ट्रेनों का रास्ता होगा आसान, स्टेशन पर बन रही 2 करोड़ रुपये की त्वरित जल प्रणाली ..
खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में

बक्सर से लंबी दूरी की ट्रेनों का रास्ता होगा आसान, स्टेशन पर बन रही 2 करोड़ रुपये की त्वरित जल प्रणाली .. खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में

Buxar, Buxar | Jul 19, 2026

🌱 1 लाख पौधों का संकल्प ❤️ हजारों जिंदगियां बचाने का मिशन! पूर्व CRPF जवान रंजन राय का बड़ा अभियान

वर्दी में देश की सेवा... अब समाज और पर्यावरण की सेवा.

सीआरपीएफ के पूर्व जवान एवं बी वॉरियर के संस्थापक रंजन राय ने पूरे बिहार में 1 लाख पौधे लगाने और रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया है. उनका संदेश है—"एक पौधा भविष्य बचाएगा, एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी."

💚 क्या आप भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाहेंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं.

📲 ऐसी ही प्रेरणादायक और सकारात्मक खबरों के लिए @BuxarTopNews को फॉलो करें.

#BuxarTopNews #RanjanRai #BWarrior #CRPF #TreePlantation #PlantATree #BloodDonation #SaveLife #GreenBihar #Environment #SocialService #PositiveNews #Bihar #Buxar #ViralReels #Trending #Inspiration #India #ReelsIndia #ExplorePage

🌱 1 लाख पौधों का संकल्प ❤️ हजारों जिंदगियां बचाने का मिशन! पूर्व CRPF जवान रंजन राय का बड़ा अभियान वर्दी में देश की सेवा... अब समाज और पर्यावरण की सेवा. सीआरपीएफ के पूर्व जवान एवं बी वॉरियर के संस्थापक रंजन राय ने पूरे बिहार में 1 लाख पौधे लगाने और रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया है. उनका संदेश है—"एक पौधा भविष्य बचाएगा, एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी." 💚 क्या आप भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाहेंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं. 📲 ऐसी ही प्रेरणादायक और सकारात्मक खबरों के लिए @BuxarTopNews को फॉलो करें. #BuxarTopNews #RanjanRai #BWarrior #CRPF #TreePlantation #PlantATree #BloodDonation #SaveLife #GreenBihar #Environment #SocialService #PositiveNews #Bihar #Buxar #ViralReels #Trending #Inspiration #India #ReelsIndia #ExplorePage

Buxar, Buxar | Jul 19, 2026