समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 19 जुलाई 2026
"सात निश्चय-3" के तहत हर प्रखण्ड में स्थापित आदर्श विद्यालय*l
माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी जी के कर कमलों द्वारा राज्य भर के कुल 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारम्भ किया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एमपी हाई स्कूल बक्सर के प्रांगण में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज की गई।
इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर , जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। विभिन्न प्रखंडों से माननीय विधायक महोदय ,वरीय पदाधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति भी दर्ज की गई।
बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार के महत्वाकांक्षी "सात निश्चय-3" के अंतर्गत "उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य" नीति के तहत राज्य के सभी जिला स्कूलों तथा प्रत्येक प्रखण्ड में एक-एक सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) की स्थापना की गई है।
बक्सर में 11 ऐसे आदर्श विद्यालय स्थापित किए गए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को नवाचार और आधुनिक संसाधनों से युक्त शिक्षा प्रदान करना है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी शिक्षक नियोजन इन आदर्श विद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के एक बड़े मापदंड और क्षमता विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। विद्यालयों में पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए जहाँ भी शिक्षकों की कमी थी, वहाँ बेहद पारदर्शी तरीके से योग्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित कर दी गई है।
इस योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके तहत मानकों के अनुसार आधुनिक कक्षाएं, स्वच्छ शौचालय, स्मार्ट क्लास, विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग व्यवस्था, पूरी तरह क्रियाशील ICT लैब, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला और समृद्ध पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है।
बच्चों का सर्वांगीण विकास और 'जीविका' द्वारा पोशाक विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद, सह-शैक्षणिक गतिविधियों को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, एकरूपता और समानता को बढ़ावा देने के लिए राज्य की 'जीविका' दीदियों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए एक विशेष और अलग पोशाक तैयार करवाकर वितरित करने की भी अनूठी व्यवस्था की गई है।
सरकार का मानना है कि यह दूरदर्शी योजना न केवल राज्य के सरकारी स्कूलों की सूरत बदलेगी, बल्कि बिहार के विद्यार्थियों को देश और दुनिया के स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सक्षम बनाएगी।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
29 views | Buxar, Bihar | Jul 19, 2026