बिल्हौर: बिल्हौर में समझौते के बहाने घर बुलाकर की गई पिटाई, शादी समारोह में हुए विवाद में तीन लोग घायल
बिल्हौर क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद में हिंसक रूप ले लिया। पुराने विवाद में समझौते को लेकर हुई बैठक मारपीट में बदल गई।जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैंजिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी अमान सिंह ने शनिवार 2:00 बजे बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।आरोपियों की तलाश की जा रही है।