जमुई: 10 जनवरी को झाझा में ढाई घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, सहायक कार्यपालक अभियंता ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Jan 9, 2025 जमुई जिला अंतर्गत झाझा प्रखंड मुख्यालय और इससे जुड़े सभी गांवों को 10 जनवरी यानी शुक्रवार को ढाई घंटा बिजली नहीं मिलेगी। उक्त बातो की जानकारी गुरूवार की शाम 5 बजे सहायक कार्यपालक अभियंता संजीव केशरी ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि 132/33 केवी झाझा ग्रीड का विंटर मेंटेनेंस किया जाना है।