जमुई: कचहरी चौक पर सिंघाड़ा खरीदने के दौरान हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल
Jamui, Jamui | Jan 9, 2025 कचहरी चौक पर सिंघाड़ा खरीदने के दौरान गुरुवार 4 बजे के करीब दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान शहर के बनारसी राम के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि मिठाई व्यवसायी बबलू के द्वारा कचहरी चौक पर मारपीट की गई। जबकि दुकानदार ने युवक पर दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।