जमुई: नगर परिषद के संवाद कक्ष में आयोजित उर्दू भाषी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
Jamui, Jamui | Jan 9, 2025 नगर परिषद कार्यालय स्थित संवाद कक्ष में गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक उर्दू निदेशालय के द्वारा उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के अंतर्गत उर्दू प्रतिभागियों के बीच वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता, प्रभारी उप विकास आयुक्त, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।