दतिया नगर: जनगणना टीम को परेशान करने वालों पर प्रशासन सख्त, दतिया में शिकायत मिलते ही SDM पहुंचे
दतिया में जनगणना कार्य में बाधा डालने की शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। नगर पालिका चार्ज क्षेत्र के एचएलवी क्रमांक-0138 में प्रगणक को असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किए जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम लोकेंद्र सरल गुरुवार सुबह खुद मौके पर पहुंचे और अपनी निगरानी में जनगणना कार्य कराया।