मझोली: बगियान मोहल्ला में ग्राउंड के पास 55 वर्षीय अधेड़ का संदिग्ध शव मिला, मझौली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडते ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि बगिया मोहल्ला की रहने वाली खिलौना भाई ने बताया कि उसके पति तुलसी कोल जिनकी उम्र 55 साल है खाना खाकर घर से निकली थी और उसके बाद वापस नहीं आए बाद में उनकी लाश यज्ञशाला में बरगद के पेड़ के पास मिली है। जिस पर चोटों के निशान हैं मझौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।