बरेली: थाना प्रेम नगर क्षेत्र के धर्म कांटे के पास बैंक्वेट हॉल में मशीन से घास काटते समय करंट लगने से मजदूर की हुई मौत
थाना प्रेम नगर क्षेत्र के धर्म कांटे के पास बैंकट हॉल में मशीन से घास काटते समय अचानक करंट उतर आया,हादसे में करंट लगने से जिला शाहजहांपुर के तिलहर निवासी संदीप की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।