गली नंबर 10, फेज-1, सूरत नगर, वार्ड नंबर 34, गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र के लोग हर गली में गंदे और बदबूदार पानी जमा से जूझ रही है। हालात इतने खराब हैं कि यहां महामारी जैसी स्थिति बनने का खतरा पैदा हो गया है। हर घर में लोग बीमारी से ग्रस्त है,
लेकिन अफसोस की बात है कि जिम्मेदार पार्षद, विधायक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के पास इस गली के लोगों की समस्या सुनने के लिए दो शब्द बोलने तक का समय नहीं है।
जनता के टैक्स के पैसे से बड़े-बड़े कार्यक्रम, विज्ञापन और रैलियों पर लाखों रुपये खर्च किए जा सकते हैं, लेकिन जनता को साफ पानी, स्वच्छता, सड़क, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं देने की बात आती है तो सिर्फ खोखले भाषण और दावे सुनने को मिलते हैं।
जनता को दिखावा नहीं, काम चाहिए।
विज्ञापन नहीं, समाधान चाहिए।
भाषण नहीं, मूलभूत सुविधाएं चाहिए।
गली नंबर 10 के लोगों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, क्योंकि गंदा और बदबूदार पानी केवल परेशानी नहीं है—यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
जिम्मेदार लोगों से सवाल है—आखिर इस गली के लोगों की सुनवाई कब होगी?
सतवंती नेहरा ( जिला सचिव गुरुग्राम ग्रामीण कांग्रेस)