कुकड़ू: डाटम जंगल में 12 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में फैली दहशत
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के डाटम गांव के जंगल में सोमवार की शाम करीब चार बजे 12 जंगली हाथियों का झुंड डेरा जमाए रहा. हाथियों के जंगल में मौजूद होने की सूचना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीण शाम ढलते ही अपने घरों में दुबक जा रहे हैं और जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड काफी देर तक जंगल में मौजूद रहा. इससे ग्राम