प्रातःकाल नौ बजे के आसपास मऊ थाना क्षेत्र के बम्बूरा गाँव में सड़क मार्ग के किनारे एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची तो पता चला कि ये मृतक व्यक्ति रोहित निषाद, उम्र 39 वर्ष जो इसी गाँव का निवासी है।
आगे की छानबीन, CCTV फुटेज से जानकारी प्राप्त हुई कि शराब की दुकान पर मृतक रोहित उपरोक्त का झगड़ा हो रहा गया था
परिजनों लिखित तहरीर दी जिसके माध्यम से अवगत कराया गया कि मृतक रोहित उपरोक्त घर आए, अंडे रखे और उन्होंने कहा कि मैं जा रहा हूँ, मछली खा के आऊँगा, आप लोग खाना खा लीजिए। लेकिन वहाँ शराब की दुकान पर कुछ विवाद हुआ। और उसी लड़ाई-झगड़े के बाद वो घर आ गए थे और एक्सेसिव ब्लीडिंग से मृत्यु हो गई। परिजनों को भी सुबह इस बात की जानकारी हुई
परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पंचायतनामा, पोस्टमार्टम और साक्ष्य के आधार पर सभी दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की अमल में लाई जाएगी।
उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का बयान
#Chitrakoot