खबर का बड़ा असर
पुरातत्व की धरोहर को संजोकर बनाया जाएगा खूबसूरत, जीर्ण शीर्ण हालत में दिखने वाली पुरानी कोतवाली पर 7 करोड़ की भारी भरकम धनराशि लगायेगी चार चाँद, पार्क, हाट बाज़ार, फ़ास्फ़ूड कॉर्नर जैसे अनेकों सुविधाओ से लैश होकर गुलज़ार होगी सरकारी धरोहर, पर्यटन की कार्य योजना के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, डीएम पुलकित गर्ग ने कहा हमारा मकसद नष्ट हो रही धरोहरों को सवारकर जनता के लिए समर्पित करके विकास से जोड़ना है, पुरानी कोतवाली के चमकते भविष्य की तस्वीरे भी आई सामने, निर्माण कार्य को लेकर आवाम में उत्साह।