#चित्रकूट। नगर पंचायत मानिकपुर में स्वच्छता की ओर बड़ा कदम: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 4 नए ई-रिक्शा रवाना
नगर पंचायत मानिकपुर में स्वच्छता अभियान को एक और मजबूती देते हुए आज 15वें वित्त आयोग के टाइड ग्राण्ड मद से प्राप्त धनराशि द्वारा क्रय किए गए 04 आधुनिक ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पहल जिलाधिकारी, चित्रकूट की स्वीकृति के उपरांत नगर सीमान्तर्गत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की गई है।
इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष रानी देवी, विधायक प्रतिनिधि एवं नामित सदस्य विनोद द्विवेदी तथा अधिशाषी अधिकारी भारत सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन ई-रिक्शा को क्षेत्र के लिए रवाना किया।
ईओ मानिकपुर भारत सिंह ने बताया कि इन 4 नए ई-रिक्शा के संचालन से नगर के हर वार्ड और हर घर से कचरा संग्रह करने की प्रक्रिया अत्यधिक तीव्र और प्रभावी हो जाएगी। पर्यावरण-अनुकूल (इलेक्ट्रिक) होने के कारण ये वाहन प्रदूषण मुक्त सफाई सुनिश्चित करने में भी मददगार साबित होंगे।
इस मौके पर कार्यक्रम में सभासद गण श्रीमती सुशीला, श्रीमती नथिया, और श्रीमती विजेता यादव , लवलेश सोनकर, वीरेन्द्र रैकवार, पंकज जायसवाल, सुरूरूल हसन, गुलाम मुस्तफा, तथा विकास सोनकर सहित नागरिक मौजूद रहे