सीहोर सहित सभी जनपदों में आयोजित हुए जल गंगा संवर्धन अभियान समापन कार्यक्रम
जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर सीहोर जनपद के ग्राम पाटन सहित सभी जनपदों में जनपद स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सहभागिता की और जल संरक्षण का संकल्प लिया।
ग्राम पाटन में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में सीहोर विधायक श्री सुदेश राय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने सभी नागरिकों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल सहित सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
इसी प्रकार भैरूंदा के ग्राम गिल्लौर में भी जनपद स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भैरूंदा जनपद सीईओ श्री संजय अग्रवाल ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
आष्टा के ग्राम गोविंदपुरा में भी जनपद स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जनपद सीईओ श्री अमित व्यास और एई शुभम रंगडाले ने सभी जल संरक्षण की शपथ दिलाई और जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
#JansamparkMP #sehore #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
Sehore, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026