Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

• सीहोर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान बना जन आंदोलन • अभियान के अंतर्गत 2555 चेक डैम, 24,130 रनिंग मीटर कंटूर ट्रेंच सहित अनेक संरचनाओं का हुआ निर्माण • जल संरक्षण में सीहोर की बड़ी उपलब्धि, जल गंगा संवर्धन अभियान में लक्ष्य से बढ़कर हुए कार्य शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर के साथ सीहोर जिले में 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया गया। कलेक्टर श्री बालागुरू के. के मार्गदर्शन में जिले में यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से जन आंदोलन का रूप ले गया। अभियान के दौरान जल एवं जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन तथा जन-जागरूकता के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए गए। अभियान के अंतर्गत जिले में चेक डैम निर्माण, तालाब निर्माण एवं गहरीकरण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल गुणवत्ता परीक्षण, पौधरोपण, पाइपलाइन सुधार, प्याऊ स्थापना तथा जल स्रोतों के संरक्षण जैसे कार्य बड़े स्तर पर किए गए। इसके साथ ही जल चौपाल, जागरूकता रैली, वृक्ष पूजन, जल स्रोत पूजन, प्रभात फेरी, कलश यात्रा एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 260 विद्यालयों में पानी की टंकियों की सफाई का कार्य पूरा किया गया। वन विभाग ने अपने सभी निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करते हुए 2555 चेक डैम, 10 तालाब निर्माण, 17 सौसर निर्माण, 4 तालाब गहरीकरण तथा 24,130 रनिंग मीटर कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 72 पोषण वाटिकाएं तथा 72 रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य पूर्ण किए गए। वहीं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने 10 रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य तथा 975 पौधों का रोपण कर निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 78 जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा 12 रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य भी पूर्ण किए गए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 1560 स्कूलों एवं 833 आंगनवाड़ियों में जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया गया तथा 54 पंप ऑपरेटरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा जलग्रहण संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्त कराने के 7 कार्य पूर्ण किए गए। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा 6 बलराम तालाब बनाए गए। उद्यानिकी विभाग ने फलदार पौधों का रोपण, 650 हेक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई का विस्तार तथा पानी चौपालों का आयोजन किया। नगरीय निकायों में अभियान के दौरान 233 रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं, 52 प्याऊ (जल मंदिर) स्थापित किए गए तथा अमृत योजना के अंतर्गत 3337 हाउसहोल्ड कनेक्शन प्रदान किए गए, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक हैं। इसके अलावा 135 नाले-नालियों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण, 411 जल गुणवत्ता परीक्षण, 197 पाइपलाइन लीकेज सुधार, 67 दूषित ट्यूबवेल जल संबंधी कार्यवाही, 74 शिकायतों का निराकरण तथा 130 सार्वजनिक नलों पर टोंटी लगाने के कार्य भी पूर्ण किए गए। जन-जागरूकता गतिविधियों में भी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। अभियान के दौरान 113 वृक्ष पूजन, 107 जल स्रोत पूजन, 168 जल चौपाल एवं जल संवाद, 85 जल मंदिर स्थापना कार्यक्रम, 82 प्रभात फेरियां, 82 कलश यात्राएं, 80 जल संरक्षण के लिए समर्पित व्यक्तियों का सम्मान, 126 नारा लेखन कार्यक्रम, 53 मानस पाठ एवं भजन संध्या, 64 जल स्रोतों की साफ-सफाई, 35 नदी तटों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण, 114 कुओं, बावड़ियों एवं तालाबों की साफ-सफाई, 47 सामूहिक श्रम-साधना कार्यक्रम तथा 50 नदी अनुभूति (ध्यान एवं योग) कार्यक्रम आयोजित किए गए। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से सीहोर जिले में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का व्यापक वातावरण निर्मित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप कलेक्टर श्री बालागुरू के. के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के समन्वय एवं जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाते हुए जल संरक्षण की दिशा में स्थायी और प्रभावी कार्यों का नया उदाहरण प्रस्तुत किया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

9 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

MORE NEWS

सीहोर सहित सभी जनपदों में आयोजित हुए जल गंगा संवर्धन अभियान समापन कार्यक्रम

                    जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर सीहोर जनपद के ग्राम पाटन सहित सभी जनपदों में जनपद स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सहभागिता की और जल संरक्षण का संकल्प लिया।

      ग्राम पाटन में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में सीहोर विधायक श्री सुदेश राय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने सभी नागरिकों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल सहित सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

      इसी प्रकार भैरूंदा के ग्राम गिल्लौर में भी जनपद स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भैरूंदा जनपद सीईओ श्री संजय अग्रवाल ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

      आष्टा के ग्राम गोविंदपुरा में भी जनपद स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जनपद सीईओ श्री अमित व्यास और एई शुभम रंगडाले ने सभी जल संरक्षण की शपथ दिलाई और जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

#JansamparkMP #sehore #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh

सीहोर सहित सभी जनपदों में आयोजित हुए जल गंगा संवर्धन अभियान समापन कार्यक्रम जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर सीहोर जनपद के ग्राम पाटन सहित सभी जनपदों में जनपद स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सहभागिता की और जल संरक्षण का संकल्प लिया। ग्राम पाटन में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में सीहोर विधायक श्री सुदेश राय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने सभी नागरिकों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल सहित सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। इसी प्रकार भैरूंदा के ग्राम गिल्लौर में भी जनपद स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भैरूंदा जनपद सीईओ श्री संजय अग्रवाल ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। आष्टा के ग्राम गोविंदपुरा में भी जनपद स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जनपद सीईओ श्री अमित व्यास और एई शुभम रंगडाले ने सभी जल संरक्षण की शपथ दिलाई और जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। #JansamparkMP #sehore #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

• जल का प्रत्येक स्रोत हमारी अमूल्य धरोहर है - राजस्व मंत्री

• केवल 30 जून तक नहीं, बल्कि वर्षभर करें जल का संरक्षण - राजस्व मंत्री

• ग्राम सतपिपलिया में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित

                    जल एवं जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन तथा जन-जागरूकता के लिए प्रदेशभर के साथ ही सीहोर जिले में 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया गया। अभियान के समापन अवसर पर जिले के ग्राम सतपिपलिया में जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा शामिल हुए। उन्होंने गांव के तालाब में श्रमदान किया, पौधारोपण किया और जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

      इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसे जनआंदोलन का स्वरूप दे रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान केवल शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जल का प्रत्येक स्रोत हमारी अमूल्य धरोहर है, इसलिए उसके संरक्षण और संवर्धन में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों तथा नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है।

      उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि अभियान की भावना को केवल 30 जून तक सीमित न रखें, बल्कि वर्षभर जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पौधरोपण तथा जल स्रोतों के संरक्षण के कार्यों को निरंतर जारी रखें। उन्होंने कहा कि जल बचाना ही भविष्य को सुरक्षित बनाना है और इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। राजस्व मंत्री ने नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

      उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से जिले में व्यापक स्तर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए गए। अभियान के अंतर्गत चेक डैम निर्माण, तालाब निर्माण एवं गहरीकरण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल गुणवत्ता परीक्षण, पौधरोपण, पाइपलाइन सुधार, प्याऊ स्थापना तथा जल स्रोतों के संरक्षण जैसे अनेक कार्य बड़े स्तर पर किए गए। इसके साथ ही जल चौपाल, जागरूकता रैली, वृक्ष पूजन, जल स्रोत पूजन, प्रभात फेरी, कलश यात्रा एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ सुश्री रूषाली पोरस, श्री पंकज गुप्ता, श्री शंकर पटेल, श्री कैलाश सुराणा सहित अन्य जनप्र‍तिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• जल का प्रत्येक स्रोत हमारी अमूल्य धरोहर है - राजस्व मंत्री • केवल 30 जून तक नहीं, बल्कि वर्षभर करें जल का संरक्षण - राजस्व मंत्री • ग्राम सतपिपलिया में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित जल एवं जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन तथा जन-जागरूकता के लिए प्रदेशभर के साथ ही सीहोर जिले में 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया गया। अभियान के समापन अवसर पर जिले के ग्राम सतपिपलिया में जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा शामिल हुए। उन्होंने गांव के तालाब में श्रमदान किया, पौधारोपण किया और जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसे जनआंदोलन का स्वरूप दे रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान केवल शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जल का प्रत्येक स्रोत हमारी अमूल्य धरोहर है, इसलिए उसके संरक्षण और संवर्धन में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों तथा नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि अभियान की भावना को केवल 30 जून तक सीमित न रखें, बल्कि वर्षभर जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पौधरोपण तथा जल स्रोतों के संरक्षण के कार्यों को निरंतर जारी रखें। उन्होंने कहा कि जल बचाना ही भविष्य को सुरक्षित बनाना है और इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। राजस्व मंत्री ने नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से जिले में व्यापक स्तर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए गए। अभियान के अंतर्गत चेक डैम निर्माण, तालाब निर्माण एवं गहरीकरण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल गुणवत्ता परीक्षण, पौधरोपण, पाइपलाइन सुधार, प्याऊ स्थापना तथा जल स्रोतों के संरक्षण जैसे अनेक कार्य बड़े स्तर पर किए गए। इसके साथ ही जल चौपाल, जागरूकता रैली, वृक्ष पूजन, जल स्रोत पूजन, प्रभात फेरी, कलश यात्रा एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ सुश्री रूषाली पोरस, श्री पंकज गुप्ता, श्री शंकर पटेल, श्री कैलाश सुराणा सहित अन्य जनप्र‍तिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

**छोटे सपनों से बड़ी सफलता तक... ✨**

सीहोर के युवा **उद्देश्य मालवीय** ने *संत रविदास स्वरोजगार योजना* का लाभ लेकर अपने पारिवारिक आटा चक्की व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप दिया। आज वे अपने पिता के साथ मिलकर सफलतापूर्वक व्यवसाय संचालित करते हुए **लगभग ₹50 हजार प्रतिमाह** की शुद्ध आय अर्जित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित स्वरोजगार योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार सृजन की नई मिसालें स्थापित कर रही हैं।

**आत्मनिर्भर युवा, समृद्ध मध्यप्रदेश।** 💼🌾

#संत_रविदास_स्वरोजगार_योजना #आत्मनिर्भर_मध्यप्रदेश #मुख्यमंत्री_डॉ_मोहन_यादव #स्वरोजगार #SuccessStory #Sehore #जनकल्याण #VocalForLocal

**छोटे सपनों से बड़ी सफलता तक... ✨** सीहोर के युवा **उद्देश्य मालवीय** ने *संत रविदास स्वरोजगार योजना* का लाभ लेकर अपने पारिवारिक आटा चक्की व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप दिया। आज वे अपने पिता के साथ मिलकर सफलतापूर्वक व्यवसाय संचालित करते हुए **लगभग ₹50 हजार प्रतिमाह** की शुद्ध आय अर्जित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित स्वरोजगार योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार सृजन की नई मिसालें स्थापित कर रही हैं। **आत्मनिर्भर युवा, समृद्ध मध्यप्रदेश।** 💼🌾 #संत_रविदास_स्वरोजगार_योजना #आत्मनिर्भर_मध्यप्रदेश #मुख्यमंत्री_डॉ_मोहन_यादव #स्वरोजगार #SuccessStory #Sehore #जनकल्याण #VocalForLocal

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

• पीएम स्वनिधि योजना में अब तक जिले के 05 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला लोन, सीहोर में मनाया गया स्वनिधि महोत्सव

• 25 हितग्राहियों का सम्मान, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने बारकोड एवं स्पीकर किए वितरित

                       सीहोर नगर पालिका में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना के उत्कृष्ट हितग्राहियों का सम्मान करते हुए उन्हें सम्मान पत्र एवं कुछ को डिजिटल भुगतान प्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से बारकोड एवं साउंड बॉक्स (स्पीकर) वितरित किए गए। इस दौरान 25 हितग्राहियों को सम्मानित कर उनके सफल व्यवसाय और समय पर ऋण चुकाने की उपलब्धि के लिए प्रोत्साहित किया गया।

      कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अब तक नगर पालिका परिषद सीहोर क्षेत्र के 5 हजार से अधिक रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों एवं छोटे व्यापारियों को योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। योजना के अंतर्गत पहले चरण में ₹10 हजार, दूसरे चरण में ₹20 हजार तथा समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को तीसरे चरण में ₹50 हजार तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इससे हजारों छोटे व्यवसायियों का कारोबार बढ़ा है और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। महोत्सव में उन हितग्राहियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने योजना के तीनों चरणों का सफलतापूर्वक लाभ प्राप्त किया।

      नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, मध्यम वर्ग, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों एवं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सम्मानपूर्वक रोजगार से जोड़ना और डिजिटल इंडिया अभियान के तहत डिजिटल लेन-देन के लिए भी प्रोत्साहित करना है।

      कार्यक्रम में सीएमओ श्री सुधीर सिंह, पीओ डूडा नितीन तिवारी, जागृति चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के हितग्राही, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• पीएम स्वनिधि योजना में अब तक जिले के 05 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला लोन, सीहोर में मनाया गया स्वनिधि महोत्सव • 25 हितग्राहियों का सम्मान, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने बारकोड एवं स्पीकर किए वितरित सीहोर नगर पालिका में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना के उत्कृष्ट हितग्राहियों का सम्मान करते हुए उन्हें सम्मान पत्र एवं कुछ को डिजिटल भुगतान प्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से बारकोड एवं साउंड बॉक्स (स्पीकर) वितरित किए गए। इस दौरान 25 हितग्राहियों को सम्मानित कर उनके सफल व्यवसाय और समय पर ऋण चुकाने की उपलब्धि के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अब तक नगर पालिका परिषद सीहोर क्षेत्र के 5 हजार से अधिक रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों एवं छोटे व्यापारियों को योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। योजना के अंतर्गत पहले चरण में ₹10 हजार, दूसरे चरण में ₹20 हजार तथा समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को तीसरे चरण में ₹50 हजार तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इससे हजारों छोटे व्यवसायियों का कारोबार बढ़ा है और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। महोत्सव में उन हितग्राहियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने योजना के तीनों चरणों का सफलतापूर्वक लाभ प्राप्त किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, मध्यम वर्ग, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों एवं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सम्मानपूर्वक रोजगार से जोड़ना और डिजिटल इंडिया अभियान के तहत डिजिटल लेन-देन के लिए भी प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में सीएमओ श्री सुधीर सिंह, पीओ डूडा नितीन तिवारी, जागृति चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के हितग्राही, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026