गुमला: नगर परिषद ने परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के पास दुकानदारों को हटवाया
Gumla, Gumla | Oct 22, 2026 गुमला नगर परिषद की ओर से गुरुवार को जशपुर रोड स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम परिसर में परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा के आसपास दुकान लगाने वाले ठेला-खोमचा और फल दुकानदारों को हटाया गया। साथ ही उन्हें स्टेडियम के अंदर निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया।