अटरू: मोठपुर में तनातनी के बाद स्थिति नियंत्रण में, गश्त कर रहा जाप्ता
Atru, Baran | Feb 19, 2025 कवाई समीपवर्ती मोठपुर कस्बे में एक सेलुन की दुकान पर कटींग कराने की बात को लेकर हुई कहा-सुनी के बाद एक जने ने दुकान में तोड़-फोड़ कर दी, जिससे दुकान पर कटींग करवा रहे एक बालक के सिर में कांच लगने से उसके चौट लग गई।इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज के साथ मार-पीट हो गई। दोनों ने पुलिस थाने पहुंचकर मार-पीट का मामला दर्ज कराया है।