श्रीडूंगरगढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का संदेश
श्रीडूंगरगढ़ - चुनाव से पहले पुलिस ने संभाला मोर्चा, श्रीडूंगरगढ़ में फ्लैग मार्च निकालकर मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया।पुलिस थाना से शुरू हुआ मार्च घुमचक्कर, बाजार सहित प्रमुख मार्गों से गुजरा। सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी कश्यपसिंह सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।