Public App Logo
Profile Picture

Asgar Ali

@asgarali45279286
10820Followers
0Following
हनुमान बेनीवाल के स्वागत में बीकानेर से श्रीगंगानगर तक उमड़े लोग बेनीवाल की एक झलक पानी को बेताब रहे लोग
इस दौरान बीकानेर से श्रीगंगानगर जिले में आयोजित कार्यक्रमो में जाते समय सूरतगढ़ तक स्थानीय नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
धीरेरा सरपंच ओमप्रकाश गोदारा आज करेंगे विकास कार्यों का उद्घाटन
दुबई में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल डॉ. तारिक हमीद अल तैयब से मिले 
दुबई - केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) प्रवास के दौरान दुबई में Dubai International Arbitration Centre (DIAC) के चेयरमैन डॉ. तारिक हमीद अल तैयब से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान भारत और UAE के बीच विधिक सहयोग, रणनीतिक साझेदारी, संस्थागत सुधारों तथा मध्यस्थता (Arbitration) के क्षेत्र में सहयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत संवाद हुआ। दोनों देशों के बीच विधिक एवं संस्थागत सहयोग को और मजबूत करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
डॉ राजेंद्र मुंड भाजपा पर जमकर बरसे आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक बैठक मे बोले
भाजपा नेता हंसराज गोदारा स्वागत कार्यक्रम की तैयारी मे कहा गुसाईसर मे मंत्री जी का गांव मे भव्य स्वागत करेंगे आगमन पर
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने डोटासरा से मुलाकात की राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा
बीकानेर - जयपुर में श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन तथा आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात में क्षेत्र के राजनीतिक हालात और आगामी चुनावों की तैयारियों सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर क्षेत्र को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
बीकानेर - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा मंगलवार को लगातार पांचवें दिन लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने कल्याणसर, रामसर, मूंडसर, सीथल, बेलासर और गुसाईंसर सहित विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मंत्री गोदारा ने स्कूलों में कक्षा-कक्ष, पानी की टंकियां, उप स्वास्थ्य केंद्र, सड़क, ट्रांसफार्मर, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों और ढाणियों तक शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बीकानेर में कांग्रेस का पैदल मार्च,चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता विश्वसनीयता को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग
बीकानेर -  लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को कोटगेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी चिरंजीव राव,पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी,जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग,मदनगोपाल मेघवाल,डॉ. राजेंद्र मूंड सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
डॉ. राजेंद्र मूंड ने बताया कि प्रदर्शन के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को लेकर आवाज बुलंद की गई। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।
जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
बीकानेर मे RLP की हुई महत्वपूर्ण बैठक,जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला बोले- बीकानेर में लहराएगा RLP पार्टी का परचम
बीकानेर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के जिला अध्यक्ष दानाराम घिंटाला के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक में पार्टी की मजबूती, संगठनात्मक एकजुटता और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस बार पंचायतीराज चुनाव में बीकानेर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का परचम लहराएगा।
राजस्थान के गोविन्द सुथार तेलंगाना मे सफल व्यवसायी बोले मेहनत करों एक दिन सफलता जरूर मिलती है
पुगल पंचायत समिति से कांग्रेस से प्रधान पद के संभावित दावेदार मोहम्मद अली भाटी, ग्रामीण बोले- हम आपके साथ हैं
बीकानेर - (असगर अली ) आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर पुगल पंचायत समिति क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी से प्रधान पद के संभावित दावेदार के रूप में मोहम्मद अली भाटी का नाम चर्चा में है। क्षेत्र के ग्रामीणों के एक वर्ग ने भाटी के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि वे उनके साथ हैं।
मोहम्मद अली भाटी डंडी गांव के सरपंच होने के साथ सरपंच संगठन पुगल के अध्यक्ष भी हैं। वे लगातार ग्रामीणों के बीच रहकर आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। सरपंच के रूप में गांव में विभिन्न विकास कार्य करवाने और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र में उनकी पहचान एक जमीनी नेता के रूप में बनी है।
आगामी चुनावों को देखते हुए क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मोहम्मद अली भाटी से कहा कि वे पुगल पंचायत समिति में कांग्रेस से प्रधान पद के लिए मजबूत चेहरा हैं और वे उनके साथ हैं।
मोहम्मद अली भाटी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्यार और विश्वास हमेशा उनके साथ रहा है। उनका प्रयास रहता है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। यदि उन्हें प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलती है तो वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ उसका निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि वे राजनीति को सेवा की भावना से देखते हैं और हमेशा जनता के बीच रहकर लोगों के काम करवाने तथा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करते रहेंगे।
नापासर थाना क्षेत्र में जुआ सट्टे पर कार्रवाई, ₹68,180 की राशि के साथ 5 आरोपी पकड़े,सीआई कविता पूनिया के नेतृत्व में कार्रवाई
बीकानेर -  एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में नापासर पुलिस ने थाना क्षेत्र में जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ₹68,180 की जुआ राशि बरामद की।
नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया ने कहा कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा, नशे सहित किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
थानाधिकारी कविता पूनिया ने आमजन से अपील की कि क्षेत्र में यदि कहीं जुआ-सट्टा या अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो पुलिस को सूचना दें। पुलिस सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगी।
श्रीडूंगरगढ़ में कृषि कनेक्शन के आवेदन पर स्टाम्प मांगने का मामला, कांग्रेस नेता श्रीराम भादू ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर - (असगर अली )श्रीडूंगरगढ़ के तीनों सहायक अभियंता कार्यालयों में सामान्य श्रेणी के कृषि विद्युत कनेक्शन के आवेदन के दौरान किसानों से स्टाम्प लिए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता श्रीराम भादू ने इस संबंध में उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि जोधपुर डिस्कॉम द्वारा दिसंबर 2023 में मॉडल आवेदन पत्र से उचित मूल्य के स्टाम्प पेपर संलग्न करने की शर्त हटाई जा चुकी है। इसके बावजूद किसानों से स्टाम्प मांगे जा रहे हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक आर्थिक भार उठाना पड़ रहा है।
श्रीराम भादू ने मामले की जांच करवाने तथा नियमों के अनुसार किसानों से स्टाम्प नहीं लेने की व्यवस्था लागू करवाने की मांग की। इस दौरान खेताराम महिया, सत्यनारायण नाई, किशनलाल खिलेरी, ओमप्रकाश रिंटोड, बलराम नाहर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राजेंरा सरपंच की पहल से राजेरां में खेल मैदान व पुस्तकालय की मिली सौगात,चोरूलाल गोदारा ने अपनी निजी भूमि देकर तैयार करवाया खेल मैदान
बीकानेर - (असगर अली ) ग्राम पंचायत राजेरां में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए महाराज पांडू गोदारा नवीन खेल मैदान एवं राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
खेल मैदान के लिए चोरूलाल गोदारा ने अपनी निजी भूमि दान कर महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी इस पहल से गांव में युवाओं के लिए खेल का बेहतर मैदान तैयार हो सका।
इस अवसर पर सरपंच महेंद्र गोदारा ने कहा कि ग्राम पंचायत का प्रयास रहा है कि गांव में युवाओं को खेल सुविधाएं और विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर माहौल मिले। इसी उद्देश्य से महाराज पांडू गोदारा के नाम से खेल मैदान तैयार करवाया गया है, जिसे अब गांव को समर्पित किया गया।
उन्होंने कहा कि गांव का विकास केवल सड़क और भवन तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सुविधाएं विकसित करना भी जरूरी है। राजकीय पुस्तकालय से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी लाभ मिलेगा।
रिड़ी पंचायत समिति में राजेंद्र मेघवाल ‘बापेऊ’ के रूप में उभरा मजबूत चेहरा हो सकते हैं आगामी संभावित दावेदार प्रधान पद के रूप में कांग्रेस से 
श्रीडूंगरगढ़ - (असगर अली ) आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर रिड़ी पंचायत समिति में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आरक्षण के बाद प्रधान पद को लेकर क्षेत्र में कई नामों की चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच समाजसेवी, दलित नेता एवं कांग्रेस नेता राजेंद्र मेघवाल ‘बापेऊ’ का नाम भी संभावित मजबूत चेहरों में चर्चा में है।राजेंद्र मेघवाल ‘बापेऊ’ लंबे समय से क्षेत्र में आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। खासकर गरीब, पीड़ित और शोषित वर्ग की आवाज को सामने रखने के साथ वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय नजर आते हैं। क्षेत्र में उनके स्थानीय संपर्क और आमजन के बीच सक्रियता को उनकी पहचान माना जाता है।
मेघवाल का कहना है कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें कोई जिम्मेदारी देती है और अवसर मिलता है तो राजनीति के माध्यम से आमजन की सेवा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई गांव आज भी पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। उनका प्रयास रहेगा कि जरूरतमंद लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
रिड़ी पंचायत समिति में प्रधान पद के आरक्षण के बाद राजनीतिक समीकरण बनना शुरू हो गए हैं। ऐसे में राजेंद्र मेघवाल ‘बापेऊ’ का नाम भी एक मजबूत स्थानीय चेहरे के रूप में चर्चा में आना क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बाबा रामदेव जी की आरती श्रीराम मेघवाल रतनलाल कालंवा की भजनमंडली द्वारा प्रस्तुति
लूणकरणसर में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री सुमित गोदारा ने किए लोकार्पण-शिलान्यास
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
जगदेववाला में 1.33 करोड़ की सड़क, मालासर में उप स्वास्थ्य केंद्र, लाडेरा में स्कूल भवन संबंधी कार्य, कतरियासर में स्वास्थ्य एवं खेल सुविधाएं, रुणिया बड़ा बास में उप स्वास्थ्य केंद्र, सड़क व 3.15 एमवीए ट्रांसफार्मर, रुपेरा-पूरेरा में बस स्टैंड व कक्षा-कक्ष तथा शेरेरा में 1.59 करोड़ रुपए के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई कार्यों की सौगात दी गई।
मंत्री गोदारा ने कहा कि सरकार सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
हैदराबाद में सियाराम जांगिड़ निभा रहे हैं अपनों का साथ,राजस्थान से दूर,लेकिन राजस्थानियों के दिल में बसते है
दाऊदसर सोलर प्लांट से केबल चोरी का खुलासा, जामसर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा,थानाधिकारी रवि कुमार मीणा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक विधि से संघर्षरत किशोर निरुद्ध
बीकानेर - जामसर थाना क्षेत्र के दाऊदसर स्थित अजूर सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी रविकुमार मीणा ने बताया की प्रकरण में कालू व साखीर निवासी दाऊदसर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत किशोर को भी निरुद्ध कर सम्प्रेषण गृह भेजा गया।
यह कार्रवाई जामसर थानाधिकारी रवि कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में हेडकोंस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल सुनील व हनुमानराम सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और चोरी के नेटवर्क तथा माल की बरामदगी को लेकर जांच जारी है।
पुलिस की कार्रवाई से साफ संदेश—ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अब त्वरित कार्रवाई
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जामसर पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। थानाधिकारी रवि कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने वारदात के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि चोरी की वारदातों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सामान्य परिवार की बेटी मनीषा सुथार का भारतीय वायुसेना में हुआ चयन,मनीषा की इस उपलब्धि से परिवारजनों, समाज व नोखा में खुशी का माहौल है।
नोखा - (असगर अली ) सुथार समाज की होनहार बेटी मनीषा सुथार पुत्री राजूराम सुथार, निवासी नोखा का भारतीय वायुसेना (IAF) में अग्निवीरवायु के रूप में चयन हुआ है। सामान्य परिवार से निकलकर अपनी मेहनत और लगन के दम पर मनीषा ने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।
मनीषा सुथार ने कहा, “मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। भारतीय वायुसेना में चयन मेरे लिए गर्व का पल है और देशसेवा मेरा लक्ष्य है।”
मनीषा की सफलता यह संदेश देती है कि संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन सपने और हौसले कभी सीमित नहीं होने चाहिए। मनीषा ने हाल ही में 23 अगस्त को अपनी ड्यूटी ज्योनिंग की है व वर्तमान में हैदराबाद तेलंगाना में पदस्थापित है
गुसाईसर से हंसराज गोदारा ने पंचायत समिति वार्ड 7 से जताई दावेदारी, भाजपा से टिकट की उम्मीद
बीकानेर - गुसाईसर निवासी हंसराज गोदारा ने पंचायत समिति रुनियाबड़ाबास के वार्ड नंबर 7 से भाजपा की ओर से चुनावी दावेदारी जताई है। गोदारा ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी उन्हें टिकट का अवसर देगी। उन्होंने कहा कि टिकट मिलने और जनता का समर्थन मिलने पर वे सदैव जनता के बीच रहकर उनके काम करवाने तथा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।
बीकानेर के पूनम सुथार हैदराबाद में कड़ी मेहनत से बने सफल उधमी बोले कड़ी मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है
जामसर सरपंच इमरान शाह का सरपंच कार्यकाल कैसा रहा?
चुनाव से पहले किए वादों पर कितना खरा उतरे?
वास्तव में विकास कार्य हुए या बातें ही हुईं?
आपकी नजर में इमरान शाह का कार्यकाल कैसा रहा?
कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
लूनकरनसर के पिपेरा गांव में विकास और जनसंपर्क की पहचान बने सरपंच महेंद्र सारस्वत,दो कार्यकाल में निभाया जनता से किया वादा
लूनकरनसर - (असगर अली✍️)ग्राम पंचायत पिपेरा में सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सारस्वत का लगातार दो कार्यकाल का जुड़ाव विकास कार्यों और आमजन के बीच सक्रियता के लिए चर्चा में रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उनके कार्यकाल में पंचायत क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए और जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर रहा।
महेंद्र सारस्वत का कहना है कि उनके कार्यकाल में गांव में आवास योजना की सूची में बड़ी संख्या में पात्र लोगों के नाम शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करवाने का लगातार प्रयास किया गया और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई।
महेंद्र सारस्वत की खास पहचान उनकी आम लोगों के बीच मौजूदगी को लेकर मानी जाती है। वे सभी समाजों को साथ लेकर चलने और विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों के साथ खड़े रहने के लिए जाने जाते हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है।
क्षेत्र में महेंद्र सारस्वत की मजबूत पकड़ के पीछे लगातार जनता के संपर्क में रहना प्रमुख कारण माना जाता है। आमजन के बीच उनकी छवि ऐसे धरातल से जुड़े जनप्रतिनिधि के रूप में बनी है, जो लोगों की समस्याओं और जरूरतों को करीब से समझने का प्रयास करते हैं।
महेंद्र सारस्वत ने कहा कि “जनता ने जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया है।
रुणीया,लूनकरनसर,श्रीडूंगरगढ़, रिड़ी जसरासर, बीकानेर,पंचायत समिति वार्ड वाइज आरक्षण सूची देखे