श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने 4 फरवरी को इंदपालसर हथाना बास में हुई फिल्मी स्टाइल चोरी का 14 दिन में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूणकरणसर के गारबदेसर निवासी सीताराम (30) और नत्थूदास उर्फ नत्थुराम (34) को कालू थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपियों ने छत का लोहे का जाल हटाकर रस्सी के सहारे घर में प्रवेश कर सोने-चांदी के गहने व नकदी चुरा ल