नवाबगंज: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागर में समीक्षा अधिकारी परीक्षा की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के लिए डीएम ने दिए निर्देश
बाराबंकी में सोमवार करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा0) परीक्षा 2023 की तैयारी बैठक हुई। बैठक में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा उपाय और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सभी तैयारियों पर चर्चा की गई।