नवाबगंज: कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में डीएम ने की बैठक, लापरवाह अवर अभियंता को शो-कॉज नोटिस एवं जेई का वेतन रोकने के दिए निर्देश
बाराबंकी जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सोमवार करीब 1 बजे लोकसभागार कलेक्ट्रेट में विद्युत विभाग के कार्याें एवं जिले में सुचारु विद्युत आपूर्ति पर समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा रामसनेहीघाट खण्ड को निर्धारित रोस्टर अनुरूप विद्युत आपूर्ति कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस समय आंधी-पानी का मौसम चल रहा है। मौसम भी गर्म है।