नवाबगंज: तेरा दौलतपुर गांव में दर्दनाक हादसा: मंदिर परिसर के पुराने कुएं में गिरा सांड, सांपों के डसने से मौत की आशंका
बाराबंकी के तेरा दौलतपुर गांव में रामजानकी मंदिर परिसर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। मंदिर के पुराने और खुले कुएं में एक घुमंतू सांड गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं में जहरीले सांप हैं और सांड को डसने की आशंका है। सैकड़ों की भीड़ जुट गई और दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला गया।