नवाबगंज: जिले में 23 केंद्रों पर होने वाली समीक्षा अधिकारी परीक्षा की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के लिए डीएम ने दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा0) परीक्षा 2023 की तैयारी बैठक सोमवार को 1:45 बजे हुई। बैठक में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा उपाय और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सभी तैयारियों पर चर्चा की गई।