नवाबगंज: बेरी गांव में वनमाफियाओं ने बिना अनुमति के प्रतिबंधित वृक्ष को काटकर किया धराशाही, वन विभाग ने की कार्रवाई
जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरी गांव में सोमवार करीब 1 बजे वन माफियाओं द्वारा प्रतिबंधित जामुन के वृक्ष को बिना परमिट के काटकर धराशाही कर दिया गया। जिसकी जानकारी होते ही वन विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति के वृक्ष को नष्ट किया गया है। जिसको लेकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही।