ननखड़ी: रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 7 लोग हुए घायल
रामपुर में खनेरी अस्पताल के साथ एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जिसमें सात लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार जब किन्नौर से रामपुर की और एक बोलेरो आ रही थी उसी दौरान एक निजी बस से टकरा गई। बोलेरो में बैठे सात लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।