ननखड़ी: ब्लॉक कांग्रेस ने आयोजित की पत्रकार वार्ता, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर द्वारा आज शुक्रवार को रामपुर में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों बारे चर्चा की गई। वहीं इस दौरान उन्होंने टिक्कर खमाडी सड़क को राशि स्वीकृत होने बारे लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।