ननखड़ी: सेरी पुल के पास बार-बार खराब हो रही सड़क को लेकर वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की आवश्यकता: विधायक रामपुर
रामपुर से श्राइकोटी जाने वाली सड़क लगातार सेरी पुल के पास खराब हो रही है। जिसको लेकर अब वैकल्पिक मार्ग के निर्माण करने की आवश्यकता है। जानकारी देते हुए स्थानीय विधायक नंदलाल ने बताया कि इसके लिए कार्य करना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लामानाड़-से राहनु के लिए सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।