ननखड़ी: बधाल से सुरू जाने वाली स्पेन खराब होने के कारण पड़ी बंद, ग्रामीण हो रहे परेशान
बधाल से सुरू जाने वाली स्पेन खराब होने के कारण बंद पड़ी हुई है। जानकारी देते हुए आज मंगलवार को ग्राम पंचायत प्रधान रत्न डोगरा ने बताया कि ऐसे में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग से गुहार लगाई गई है कि इसको जल्द से जल्द ठीक किया जाए।