बेनीपट्टी: 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बेनीपट्टी में SDM व SDPO ने पैरेड व झांकी का लिया जायजा, उत्कृष्ट झांकी को किया सम्मानित
बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को सार्वजनिक झंडोतोलन के मौके पर विभिन्न विभागों व विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा झांकी निकाली गई। झांकी के साथ ही स्कूली छात्रों व पुलिस जवानों के द्वारा पैरेड की भी प्रस्तुति की गई। जिसके SDM व SDPO ने जायजा लिया।